Hamster Kombat क्या है? Real Or Fake

Hamster Kombat एक telegram mini app है जो अब तक का सबसे viral money earning app है। यह app लोगों को free में पैसे कमाने का ऑप्शन देता है। Hamster Kombat अभी के समय में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। इसके YouTube चैनल पर पिछले एक महीने में 30 मिलियन से भी ज्यादा सब्स्क्राइब हो चुके हैं।

इतने कम समय में इतनी ज्यादा लोकप्रियता को देखकर हर कोई इस app के बारे में जानना चाहता है। इसलिए, इस आर्टिकल में हम Hamster Kombat app के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

Hamster Kombat क्या है?

Hamster kombat एक money earning app है। यह app telegram पर लॉन्च किया गया है जो users को coins collect करने के पैसे देता है। यह एक free application है और इसका लिंक आपको telegram पर मिल जाएगा।

यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके द्वारा आप सिर्फ अपने फोन की स्क्रीन पर tap करके पैसे कमा सकते हो और पैसे को आसानी से withdraw भी कर सकते हो।

अभी के समय में यह ऐप बहुत viral हो रहा है और बहुत से लोग इसके जरिए पैसे कमा रहे हैं। इनका एक YouTube channel भी है जिस पर अभी 30 मिलियन से भी ज्यादा सब्स्क्राइबर है।

Hamster Kombat चैनल एक महिना पहले बनाया गया था और अभी उस चैनल पर 150 मिलियन से ज्यादा views और 30+ मिलियन से ज्यादा सब्स्क्राइबर हो चुके हैं।

Hamster Kombat से पैसे कैसे कमाए?

Hamster kombat app से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको यह application download करना होगा। यह एक telegram app है इसलिए आप इसे play store से डाउनलोड नहीं कर सकते।

इसके लिए सबसे पहले आपको telegram डाउनलोड करना होगा, उसके बाद अपना अकाउंट बनाना होगा, उसके बाद आपको हैम्स्टर कोंबट का लिंक खोजना होगा।

Hamster Kombat Link Click Here

इस लिंक पर क्लिक करते ही आपको टेलीग्राम पर redirect कर दिया जाएगा, और आपके सामने start का ऑप्शन आ जाएगा। आपको start बटन पर क्लिक करना है।

स्टार्ट पर क्लिक करते ही यह app open हो जाएगा। अब आपको 2 से 3 बार next पर क्लिक करना है उसके बाद play का ऑप्शन आ जाएगा। प्ले पर क्लिक करने के बाद आपको gift में 5000 coins प्राप्त होंगे।

अब आपको फिर से start पर क्लिक करना है और उसके बाद इस app से पैसे कमाने के लिए सिर्फ अपने फोन की स्क्रीन पर दिखाई दे रहे Hamster के फोटो पर क्लिक करते ही रहना है।

आप जितनी बार क्लिक करोगे, आपको उतने ही coins मिलेंगे और ये coins ही पैसा है और इसे पैसे या coins को आप withdraw भी कर सकते हो।

शुरुआत में आपको इस ऐप के जरिए 1 tab के लिए एक coin मिलेगा, लेकिन लेवल के अनुसार एक tab का 5 से 10 coin भी मिलना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा, आप इस ऐप पर video देखकर 1 लाख तक coin/पैसे कमा सकते हो।

साथ ही, आप Hamster Kombat के refer program के जरिए भी पैसे कमा सकते हो। इसके लिए आपको अपने दोस्तों को इस ऐप का लिंक शेयर करना होगा, अगर आपका दोस्त उस पर क्लिक करता है तो आपको coins मिलते हैं।

हालांकि, आप इस ऐप को सिर्फ telegram पर ही शेयर कर सकते हो।

Hamster Kombat YouTube Channel Click here

Hamster Kombat Real or Fake?

अभी इस ऐप के बारे में 100% नहीं कह सकते कि यह ऐप असली है या fake, क्योंकि अभी इस ऐप को लॉन्च हुए सिर्फ कुछ ही दिन हुए हैं। इसलिए हम इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते।

यह आर्टिकल हमने सिर्फ अपने पाठकों की जानकारी के लिए लिखा है और इस आर्टिकल में प्रदान की गई जानकारी इंटरनेट पर मौजूद websites से इकट्ठा की गई है।

इस ऐप का इस्तेमाल करने से पहले इसके बारे में अच्छे जान लें ताकि आपको कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

3 thoughts on “Hamster Kombat क्या है? Real Or Fake”

Leave a Comment