Aahar Jharkhand: Ration Card List, Registration, Download

Aahar Jharkhand एक online portal है जिसके माध्यम से झारखंड राज्य के लोग Jharkhand Ration Card से संबंधित सभी कार्य online कर सकते हैं। यह पोर्टल झारखंड राज्य सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है। अगर आप झारखंड राज्य के निवासी हैं तो और आप आहार झारखंड ऑनलाइन पोर्टल पर झारखंड राशन कार्ड से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में Aahar Jharkhand क्या है, Jharkhand Ration के लिए online apply, registration कैसे करें, झारखंड राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें, Jharkhand Ration Card download कैसे करें आदि के बारे में जानेंगे।

यदि आप झारखंड राज्य के निवासी हैं और आपको झारखंड राशन कार्ड के संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

राशन कार्ड क्या होता है?

राशन कार्ड गरीबी रेखा के नीचे जीवन व्यापन करने वाले लोगों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके माध्यम से गरीब परिवारों को मुफ्त में या कम कीमत में खाद्य सामग्री मिलती है। राशन कार्ड सब्सिडीयुक्त खाद्य वस्तुओं तक पहुँचने के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है।

यह परिवारों को उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर APL, BPL और AAY में वर्गीकृत करता है। राशन कार्ड के आधार पर भारत सरकार लोगों को अनाज, चीनी, तेल, चावल आदि खाद्य सामग्री फ्री में या कम कीमत में वितरित करती है।

Aahar Jharkhand क्या है?

आहार झारखंड एक ऑनलाइन पोर्टल है जो झारखंड राज्य सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से झारखंड राज्य के लोग अपने राशन कार्ड से संबंधित सभी कार्य ऑनलाइन कर सकते हैं। इस पोर्टल पर झारखंड राज्य के निवासी झारखंड राशन कार्ड के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा, आहार झारखंड पोर्टल का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य के लोगों को कम कीमत में खाद्य सामग्री प्रदान करना है। आहार झारखंड एक ऐसी योजना है जो समाज के विभिन्न वर्गों को पौष्टिक और संतुलित आहार से भरपूर भोजन देकर झारखंड राज्य का विकास कर रही है।

आहार झारखंड पोर्टल के माध्यम से आप राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, राशन कार्ड की सूची देख सकते हैं और झारखंड राशन कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Jharkhand Ration Card 2024

झारखंड राज्य के लोगों को अपने राशन कार्ड से जुड़ा कोई भी काम करवाने के लिए काफी समस्याओं का सामना करन पड़ता था, साथ ही, समय भी खराब होता था। उनकी इसी परेशानियों को खत्म करने के लिए झारखंड राज्य सरकार ने Aahar Jharkhand online portal लॉन्च किया है।

अगर आप झारखंड के निवासी हैं और आपने अभी तक राशन कार्ड नहीं बनवाया है तो आप आहार झारखंड पोर्टल के माध्यम से अपने राशन कार्ड के लिए registration कर सकते हैं।

इस पोर्टल पर Jharkhand Ration Card की लिस्ट भी देख सकते हैं। साथ ही, आवेदन करने के बाद राशन कार्ड डाउनलोड भी किया जा सकता है।

Jharkhand Ration Card Online Apply कैसे करें?

आप आहार झारखंड पोर्टल के माध्यम से झारखंड राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले, आपको झारखंड राज्य के Aahar portal (aahar.jharkhand.gov.in) पर जाना होगा।
  • इस वेबसाईट के मेनू में आपको green card का ऑप्शन दिखाई देगा, उसके अंतर्गत “Register to Apply for Ration Card” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने registration form खुल जाएगा।
Jharkhand ration card application form

Application form में आपको सभी required details भरनी हैं और उसके बाद Register बटन पर क्लिक करन है।

इस तरह आप झारखंड राशन कार्ड के लिए online apply कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद आप अपने application की status भी देख सकते हैं।

Jharkhand Ration Card List कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको झारखंड राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद, right side मेनू में “लाभूक के कार्ड की जानकारी” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको ‘पात्रता सूची‘ पर क्लिक करना है।
ration card list

अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपने जिले का नाम, ब्लॉक, डीलर, कार्ड प्रकार, month/year चुनने के बाद captcha code दर्ज करके submit बटन पर क्लिक करना है।

Jharkhand ration card details

यदि आप इन चरणों का ध्यान से पालन करते हैं तो आपके सामने झारखंड राशन कार्ड की लिस्ट आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम भी देख सकते हैं।

Jharkhand Ration Card Download कैसे करें?

अगर आपने झारखंड राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था और आपका राशन कार्ड बन गया है तो आप झारखंड राज्य की official website के माध्यम से डाउनलोड भी कर सकते हैं।

  • झारखंड राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको झारखंड की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा।
  • उसके बाद अपना जिला, ब्लॉक, गाँव सिलेक्ट करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने Jharkhand ration card list खुल जाएगी, यहाँ से आप अपना राशन कार्ड सिलेक्ट करके डाउनलोड कर सकते हैं।
  • नोट: अगर आवेदन करने के बाद भी झारखंड राशन कार्ड की सूची में आपको अपना नाम नहीं मिल रहा है तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित कार्यालयों से संपर्क करें।

झारखंड राशन कार्ड Helpline Number:- 18003456598 / 1800-212-5512, 1967

Conclusion,

इस आर्टिकल में हमने आपको Aahar Jharkhand Portal के बारे में बताया। साथ ही, झारखंड राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें, झारखंड राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें और झारखंड राशन कार्ड डाउनलोड करने के बारे में भी जानकारी दी।

यदि आप झारखंड राज्य निवासी हैं तो हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल में आपको Aahar Jharkhand portal और झारखंड राशन कार्ड के बारे में सभी जानकारी मिल गयी होगी।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो इस आर्टिकल को सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Leave a Comment