औरंगाबाद का असली नाम क्या है? Aurangabad Real Name

औरंगाबाद का असली नाम (real name) खड़की हुआ करता था। Aurangabad की स्थापना 1610 ईस्वी में मलिक अंबर ने की थी। उन्होंने ही इस शहर को खड़की नाम दिया था। मलिक अंबर के शासन में औरंगाबाद को मूल रूप से Khadki के नाम से जाना जाता था। Malik Ambar के बाद उनके बेटे फतेह ने इस शहर का नाम अपने नाम पर फतेहनगर रख दिया।

लेकिन 1633 में यह शहर मुगल शासन के आधीन आ गया और मुगल बादशाह औरंगजेब ने 1653 में इस शहर का नाम Aurangabad रख दिया। उसके बाद यह शहर औरंगाबाद के नाम से जाना जाता है।

हालांकि, इस शहर का नाम बदलने का सिलसिला आज भी शुरू है। Aurangzeb के बाद भारत के प्रसिद्ध राजनेता बाल ठाकरे ने 1988 में औरंगाबाद नाम का विरोध किया और इस शहर को संभाजीनगर नाम देने की बात कही।

Aurangabad Real Name

उसके बाद 1995 में शिवसेना और बीजेपी सरकार ने इस शहर का नाम बदलने का फैसला किया लेकिन यह मामला कोर्ट में चला गया और 1999 में कांग्रेस ने औरंगाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव वापस ले लिया।

लेकिन 2022 में बालासाहेब ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे ने औरंगाबाद का नाम बदलकर Sambhaji Nagar रखने की मंजूरी दे दी। अब औरंगनाबाद को संभाजी नगर के नाम से जाना जाता है। औरंगाबाद के अलावा, उद्धव सरकार ने उस्मानाबाद का नाम भी बदलकर धाराशिव रख दिया।

संभाजीनगर या Chhatrapati Sambhajinagar नाम छत्रपती संभाजी महाराज की याद में रखा गया है। औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर रखने की मांग शिवसेना 1988 से कर रही थी। शिवसेना और उद्धव ठाकरे पहले से ही इस शहर को संभाजी नगर कहकर संबोधित करते थे।

हालांकि, Congress Aurangabad का name बदलने की बात से सहमत नहीं थी लेकिन अब औरंगाबाद का नाम छत्रपती संभाजी नगर है। इस शहर के पुराने नाम खड़की और फतेहनगर की तरह कुछ सालों बाद औरंगाबाद नाम भी भुला दिया जाएगा।

लेकिन भारतीय इतिहास में हमेशा रहेगा क्योंकि औरंगाबाद में औरंगजेब और उनकी बीबी का मकबरा आज भी मौजूद है जो आज भी इनकी यादों को ताजा करते हैं।

औरंगाबाद का असली नाम क्या है?

क्योंकि औरंगाबाद शहर की स्थापना मलिक अंबर ने की थी तो हम खड़की या फतेहनगर को औरंगाबाद का असली नाम कह सकते हैं।

औरंगाबाद का पुराना नाम क्या था?

औरंगाबाद का पुराना नाम खड़की था और मलिक अंबर के शासन में यह शहर मूल रूप से खड़की नाम से मशहूर था।

औरंगाबाद का दूसरा नाम क्या रखा गया?

इस शहर का दूसरा और नया नाम संभाजीनगर रखा गया और छत्रपती संभाजी नगर इस शहर का आधिकारिक नाम है।

इस आर्टिकल में हमने आपको औरंगाबाद का असली नाम क्या है के बारे में बताया। अब आपको Aurangabad real name और Aurangabad new name के बारे में पता चल गया होगा।

Leave a Comment