भारत का दूसरा ताजमहल, बीबी का मकबरा औरंगाबाद

बीबी का मकबरा, भारत का दूसरा ताजमहल (Taj Mahal) के नाम से जाना जाता है। यह मकबरा औरंगाबाद में स्थित है। बीबी का मकबरा हूबहू आगरा के ताजमहल के जैसा दिखता है। इस मकबरे को ताज महल की नकल भी कहा जाता है। यदि आपने यह मकबरा नहीं देखा है तो आईये जानते हैं कि, Bibi Ka Maqbara किसने और कब बनवाया था।

ताजमहल का निर्माण शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज के लिए करवाया था। वहीं, बीबी का मकबरा औरंगजेब के बेटे आजम शाह ने अपनी माँ दिलरास बानो बेगम की याद में बनवाया था।

आजम शाह औरंगजेब का बेटा और शाहजहाँ का पोता था। भारत का दूसरा ताजमहल कहा जाने वाला Bibi Ka Maqbara Aurangabad में स्थित है। यह मकबरा Mini Taj Mahal के नाम से भी जाना जाता है। यह औरंगाबाद शहर का प्रमुख स्मारक है।

इसके अलावा, औरंगाबाद में कई ऐतिहासिक स्मारक हैं जिन्हें देखने के लिए पूरे भारत से पर्यटक आते हैं।

भारत का दूसरा ताजमहल किसे कहा जाता है?

Bibi Ka Maqbara की पहचान देश के दूसरे ताजमहल के रूप में होती है। यह मकबरा महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में बना हुआ है। औरंगजेब के बेटे और शाहजहाँ के पोते आजम शाह ने ताजमहल से प्रेरित होकर अपनी माँ की याद में बीबी का मकबरा बनवाया था।

इस मकबरे का निर्माण 1661 ईस्वी में करवाया गया था। उस समय बीबी का मकबरा बनवाने में 6 से 700,000 लाख रुपये का खर्चा आया था।

Taj Mahal 1632 ईस्वी में बनवाया गया था और ताजमहल बनवाने में लगभग 3.20 करोड़ का खर्चा आया था। बीबी का मकबरा छोटा तामहल, भारत का दूसरा ताजमहल आदि के नाम से पहचाना जाता है।

आगरा का Tajmahal सफेद संगमरमर से बनवाया गया था लेकिन बीबी का मकबरा के सिर्फ गुंबन्द में संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है।

बीबी का मकबरा में सुंदर गार्डन, फव्वारे, वाटर कैनाल आदि मौजूद हैं जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। इस मकबरे को काफी हद तक ताजमहल के समान बनाने की कोशिश की गई है।

यह मुगल कला का एक शानदार नमूना है। इस मकबरे को दक्कन का ताजमहल भी कहा जाता है। ताजमहल की कॉपी होने के कारण ही यह मकबरा पूरे भारत में मशहूर है।

इसके अलावा, बांग्लादेश में भी एक ताजमहल मौजूद हैं। बांग्लादेश का ताजमहल भी असली ताजमहल का एक प्रतिरूप है जो एक मुगल समाधि है।

बीबी का मकबरा को पहली बार देखकर आपको लगेगा कि आप आगरा का ताजमहल देख रहे हैं। इस मकबरे को महाराष्ट्र का ताजमहल भी कहा जाता है।

Leave a Comment