TN ePass 2024: Online Apply, Registration, Last Date

TN ePass: इस साल तमिलनाडु राज्य की सरकार ने Ooty और Kodaikanal पर्यटन स्थलों में प्रवेश के लिए एक e pass अनिवार्य कर दिया है, जिसे electronic pass या TN ePass के नाम से जाना जाता है। यदि आप ऊटी और कोडईकनाल क्षेत्रों में घूमने जाना चाहते हैं तो आपको इन इलाकों में entry के लिए Tamil Nadu e pass प्राप्त करना होगा। इस आर्टिकल में हम TN ePass क्या होता है, क्यों जरूरी है, TN e pass के लिए apply और registration कैसे करें आदि के बारे में जानेंगे।

TN e pass अनिवार्य करने का उद्देश्य तमिलनाडु के ऊटी और कोडईकनाल में स्थित सुंदर पहाड़ी स्टेशनों में यातायात की भीड़ और पर्यावरण प्रदूषण को रोकना है। अब नीलगिरी और कोडईकनाल आदि खूबसूरत जगहों की यात्रा करने वाले पर्यटकों को एक electronic pass प्राप्त करना होगा।

इस e pass के लिए पर्यटक online apply कर सकते हैं। इसके लिए तमिलनाडु सरकार ने एक पोर्टल भी शुरू किया है जिस पर TN ePass के लिए apply और registration कर सकते हैं। यहाँ से TN e-pass प्राप्त करने के लिए पर्यटकों को अपने वाहन, ठहरने की अवधि और जगह आदि के बारे में जानकारी प्रदान करनी होगी।

TN ePass क्या है?

E pass या electronic pass TN (Tamil Nadu) में एक temporaty document है जो विशेष रूप से ऊटी और कोडईकनाल के दर्शनीय स्थलों में प्रवेश चाहने वाले पर्यटकों के लिए बनाया गया है। TN e pass में पर्यटकों, उनके वाहनों, ठहरने की अवधि आदि के बारे में जानकारी होती है। यह visitors के कुशल प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है।

  • Name: – TN ePass (Tamil Nadu Electronic Pass)
  • State: – Tamil Nadu
  • Places: – Ooty and Kodaikanal
  • Apply: – Online
  • Starting Date: – May 2024
  • Official Website: – epass.tnega.org

TN ePass के लिए Online Apply कैसे करें?

यदि आप भी तमिलनाडु के ऊटी और कोडईकनाल आदि क्षेत्रों की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपको इन क्षेत्रों में प्रवेश के लिए Tamil Nadu e pass बनवाना होगा। इसके लिए आपको TN ePass के लिए online apply & registration करना होगा, जिसके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं।

सबसे पहले आपको Tamil Nadu e pass की official website पर जाना होगा, उसके बाद आपको outside India और within India में से कोई एक ऑप्शन चुनना है। (यदि आप भारत से बाहर से आये हैं तो outside India और अगर भारत से ही आये हैं तो within India पर क्लिक करें।)

TN e pass within india

Within India पर क्लिक करने के बाद आपके सामने login page खुल जाएगा, जिसमें आपको अपना mobile number और captcha code दर्ज करके अपने द्वारा प्रदान किए गए मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP डालना है और उसके बाद Login बटन पर क्लिक करना है।

epass.tnega.org login

TN e pass login page

उसके बाद आपको अपना destination choose करना है। जैसे Nilgiris, Kodaikanal आदि। इसके अलावा, आप स्थानीय पास के लिए भी आवेदन कर सकते हैं और अपने पिछले वर्ष के TN epass का रिकार्ड भी चेक कर सकते हैं।

choose your destination

अंब आपके सामने TN ePass Application form खुल जाएगा, जिसमें आपको मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरनी है। आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको Submit पर क्लिक करना है। Tamil Nadu e pass application form में क्या-क्या डिटेल्स भरनी हैं उनके बारे में आप नीचे वाले स्क्रीनशॉट में जान सकते हैं।

TN ePass Application form

TN ePass Application form

इस तरह आप TN ePass online registration process को पूरा कर सकते हैं। यदि आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाता है तो आपको अपना e pass प्राप्त हो जाएगा। साथ ही, फॉर्म जमा करने के बाद आपको अपना आवेदन पत्र डाउनलोड करने का विकल्प भी मिलता है जिसका इस्तेमाल आप अपने रिकार्ड के रूप में कर सकते हैं।

अपना e pass प्राप्त करने के बाद आप बिना किसी परेशानी और शांति के साथ ऊटी और कोडईकनाल की यात्रा कर सकते हैं।

TN ePass Official website?

Tamil Nadu electronic pass या TN e pass की official website epass.tnega.org है। Ooty and Kodaikanal के पर्यटक epass.tnega.org portal के जरिए अपने e pass के लिए online apply और registration कर सकते हैं।

TN ePass क्या है?

TN ePass का मतलब Tamil Nadu electronic pass होता है, यह एक document की तरह है जिसके तहत आप किसी विशेष स्थान के लिए यात्रा कर सकते हैं।

TN e pass क्यों जरूरी है?

तमिलनाडु सरकार ने 2024 में अपने ऊटी और कोडईकनाल जैसे क्षेत्रों में प्रवेश के लिए एक e-pass अनिवार्य कर दिया है। जो पर्यटक Ooty and Kodaikanal में प्रवेश करना चाहते हैं उन्हें TN epass प्राप्त करना होगा।

TN ePass के लिए apply कैसे करें?

इस आर्टिकल में बताये गये स्टेप्स को फॉलो करके आप तमिलनाडु इलेक्ट्रॉनिक पास के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment