Chief Minister Ladli Behna Yojana 2024: लाड़ली बहना योजना

Chief Minister Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 5 मार्च 2023 को मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा की गई थी। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रत्येक महीने 1250 रुपये दिये जाते हैं। Ladli Behna Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जिससे महिलाएं अपना पालन-पोषण आसानी से कर पाएं। इस आर्टिकल में हम लाड़ली बहना योजना से संबंधित सभी जानकारी जानेंगे।

Ladli Behna Yojana की शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व chief minister शिवराज सिंह चौहान के द्वारा की गई थी। इस योजना की शुरुआत में महिलाओं को प्रति महीना 1000 रुपये देने का वादा किया गया था लेकिन हाल ही में हुए लोक सभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपये महीना कर दिया है।

और उन्होंने यह भी कहा है कि, हर महीने 250 रुपये बढ़ाकर लाड़ली बहना योजना की राशि 3000 प्रति महीना की जाएगी।

Chief Minister Ladli Behna Yojana क्या है?

Ladli Behna एक ऐसी योजना (scheme) है जिसके माध्यम से मध्य प्रदेश की सरकार राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करके, महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बना रही है। यह योजना महिलाओं के जीवन में सुधार करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

हमारे देश में लाखों महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर हैं। बहुत से परिवार की महिलाओं के लिए अपना पालन-पोषण करना मुश्किल होता है। ऐसी महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए ladli behna scheme बनाई गई है।

Ladli Behna Yojana Short Info

  • यह योजना मध्य प्रदेश राज्य की सरकार द्वारा शुरू की गई है।
  • इस योजना का नाम Chief Minister Ladli Behna Yojana है।
  • लाड़ली बहन योजना की शुरुआत 5 मार्च 2023 को की गई थी।
  • यह योजना राज्य की महिलाओं को लाभ प्रदान करने के लिए बनाई गई है।
  • इस योजना का 21 से 60 वर्ष की महिलाएं लाभ उठा सकती हैं।
  • लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1250 रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
  • इस योजना की किस्त प्रत्येक महीने की 10 तारीख को लाभार्थी महिलाओं के खातों में डाली जाती है।
  • लाड़ली बहना योजना का हेल्पलाइन नंबर 07551700800 है।
  • इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibehna.mp.gov.in है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के फायदे

इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को विभिन्न लाभ मिलते हैं:

  • Ladli Behan Yojana के अंतर्गत महिलाओं को हर मनहीने 1250 रुपये मिलते हैं। (मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस योजना की राशि बढ़ाने की गारंटी दी है।)
  • इस योजना के तहत मिलने वाली राशि के माध्यम से महिलाएं अपना पालन-पोषण अच्छे से कर पाएंगी।
  • लाड़ली बहना योजना की सहायता से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपने बच्चों को सही से ख्याल रख पाएंगी, और परिवार में उनकी भूमिका बढ़ेगी।
  • लाड़ली बहना योजना की सहायता से महिलाएं स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनेंगी। साथ ही, स्वरोजगार के संसाधनों को विकसित कर पायेंगी।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान के अनुसार लाड़ली बहना योजना की राशि हर महीने 250 रुपये बढ़ाकर 3000 रुपये महीना की जाएगी।

यदि आप भी गरीब परिवार की महिला है तो लाड़ली बहना योजना में आवेदन करके, आप भी इस योजना के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

लाड़ली बहना योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान लें।

लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रता: CM Ladli Behna Yojana Eligibility

यदि आप लाड़ली बहना योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपको इस योजना के पात्रता मापदंडों को पूरा करना होगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में आवेदन करने के लिए निम्न पात्रता होनी चाहिए:

  1. इस योजना में आवेदन करने की इच्छुक महिला मध्य प्रदेश राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  2. आवेदक महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
  3. जिनकी शादी नहीं हुई है वे इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती।
  4. लाड़ली बहना योजना का लाभ विवाहित, विधवा महिलाओं के अलावा अपंग महिलाएं भी ले सकती हैं।
  5. आवेदक महिला के परिवार में कोई व्यक्ति टैक्स भरने वाला नहीं होना चाहिए।
  6. जिन महिलाओं के परिवार के सदस्यों को पेंशन मिल रही है वे महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकती।
  7. इसके अलावा, उम्मीदवार महिला के परिवार की सालाना आय 2,50,000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

लाड़ली बहना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज: Required Documents

  • समग्र आईडी: (लाड़ली बहना योजना में आवेदन करने के लिए समग्र आईडी अनिवार्य है।)
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबूक
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • मतदाता आईडी इत्यादि

Ladli Behna Yojana Online Apply, Registration कैसे करें

अगर आप लाड़ली बहना योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं, तो आपको इस योजना में registration करना होगा। इन चरणों का पालन करके आप इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उस वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एक application form मिल जाएगा।
  • आप offline form भी भर सकते हैं, जो आपको ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत या संबंधित कार्यालय के पास मिल जाएगा।
  • Ladli Behna Application form मिलने के बाद आपको उसमें मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी हैं।
  • सभी जानकारी सही से भरने के बाद आवेदन फॉर्म को अपने नजदीकी कार्यालय में जमा करवा दें।
  • जमा करने के बाद कार्यालय में मौजूद कर्मचारी के द्वारा आपके फॉर्म को online submit किया जाएगा।

ऑनलाइन सबमिट होने के बाद आपको जमा होने की रसीद प्राप्त होगी, जिस पर आपकी आवेदन संख्या होगी। इस संख्या के माध्यम से आप अपने application form की status check कर सकते हैं।

इस तरह आप लाड़ली बहना योजना में registration और online apply कर सकती हैं। आवेदन की प्रक्रिया नि:शुल्क है।

Ladli Behna Yojana Status Check कैसे करें?

अगर आपने लाड़ली बहना योजना की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है तो आप ऑनलाइन अपने application की status check कर सकते हैं।

  • आवेदन स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आपको लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना है।
  • इस वेबसाईट के होमपेज पर आपको “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • उसके बाद अपनी समग्र आईडी या registration number दर्ज करें और captcha दर्ज करके ‘ओटीपी भेजें’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • ओटीपी भेजें विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा, ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको “खोजें” बटन पर क्लिक करना है।
Registered user login

खोजें विकल्प पर क्लिक करने के बाद, आवेदन फॉर्म की live status आपके सामने होगी। इसमें आप अपने फॉर्म का स्टैटस देख सकते हैं। इस तरह आप Ladli Behna Yojana Status Check कर सकते हैं।

लाड़ली बहना योजना की नई लिस्ट कैसे देखें? Ladli Behna Yojana List

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जिन महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है, उनको लाभ देने के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से प्रारंभ की जाती है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना की नई लिस्ट जारी की जाती है और उस सूची के अनुसार इस योजना की राशि प्रदान की जाती है।

अगर आप लाड़ली बहना योजना की नई लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहती हैं तो इन चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले, लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना है।
  2. इस वेबसाइट के होमपेज पर मेनू में “अंतिम सूची” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  3. अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना registered mobile number डालना है, उसके बाद captcha दर्ज करके ‘ओटीपी प्राप्त करें’ पर क्लिक करना है।
Ladli Behna Yojana New List

OTP दर्ज करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपको 2 ऑप्शन (क्षेत्र वार, व्यक्ति विशेष वार) दिखाई देंगे।

  1. क्षेत्र वार: अगर आप पूरे क्षेत्र या गाँव की लिस्ट देखना चाहते हैं तो क्षेत्र वार विकल्प पर क्लिक करें।
  2. व्यक्ति विशेष वार: यदि आप लाड़ली बहना योजना की नई सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो इस ऑप्शन पर क्लिक करें।

यदि आप इस योजना की नई लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं ;व्यक्ति विशेष वार’ विकल्प पर क्लिक करें। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक dropdown मेनू ओपन होगी, जिसमें आपको अपने जिला, स्थान, पंचायत, गाँव और वार्ड आदि चुनना है और “अंतिम सूची देखें” विकल्प पर क्लिक करना है।

अगले पेज में आपको लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों की लिस्ट दिखाई देगी, इस सूची में आप अपना नाम देख सकते हैं। यदि आपको अपना नाम नहीं मिलता है तो आपको केवाईसी करनी होगी तभी आपको अगली किस्त की राशि मिलेगी।

Ladli Behna Yojana 2024: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत कब हुई थी

5 मार्च 2024 को

Ladli Behna Yojana के तहत कितना पैसा मिलता है?

1250 रुपये प्रतिमाह, हालांकि यह राशि धीर-धीरे बढ़ती रहेगी।

लाडली बहना योजना की 13वीं किस्त कब आएगी?

इस योजना की किस्त का पैसा प्रत्येक महीने की 10 तारीख को आता है, इसलिए लाड़ली बहना योजना की 13वीं किस्त की राशि 10 जून 2024 को आएगी।

Ladli Behna Awas Yojana क्या है?

लाडली बहना आवास योजना मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को पक्के मकान बनवाने के लिए सहायता दी जा रही है। यह योजना 17 दिसंबर 2023 में शुरू की गई थी। लाड़ली बहन आवास योजना के तहत महिलाओं को पक्का घर बनाने के लिए 2 लाख रुपये तक की राशि दी जाती है।

निष्कर्ष,

इस आर्टिकल में हमने आपको Chief Minister Ladli Behna Yojana 2024 के बारे में बताया। जैसे कि, लाड़ली बहना योजना क्या है, CM Ladli Behna Yojana के लिए पात्रता और जरूरी दस्तावेज, इस योजना में registration और apply कैसे करें आदि।

हमें उम्मीद है इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के बाद आपको मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो इस आर्टिकल को सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि वे भी इस योजना का लाभ उठा सके।

Leave a Comment